Health and fitness

Fitness

What Fruits To Eat In Summer Session, गर्मियो के मौसम में शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक रखते हैं ये पांच फल 🍎🍊

WHAT FRUITS TO EAT IN SUMMER SESSION

गर्मियों में फल खाने का स्वाद अलग होता है और इसके साथ-साथ इसके बहुत से स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। फल समृद्ध होते हैं विटामिन, खनिज तत्वों, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। गर्मियों में फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है जो हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करती है और उन्हें ठंडा रखने में मदद करती है।

आम, तरबूज, कटहल, फलों में आमतौर पर विटामिन सी और बी का भरपूर मात्रा मिलता है जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। फलों में पाए जाने वाले खनिज तत्वों जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम शरीर के शुष्कता को दूर करते हैं और उसे ठंडा रखने में मदद करते हैं। फलों में पाए जाने वाले फाइबर शरीर को संतुलित रखते हैं और पाचन प्रक्रिया को सुचारु रखते हैं।
गर्मियो के मौसम में इन सभी फलो का सेवन जरूर करे क्योकि गर्मियो के मौसम में शरीर मे पानी की कमी हो जाती है और बार बार पसीना आता है जिससे हमारा शरीर डीहाईड्रेट हो जाता है इसलिए गर्मियो के मौसम में हमे ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए और गर्मियो के मौसम में खाये जाने वाले फलो ओर जूस का सेवन करना चाहीये। गर्मी के मौसम में भूख लगे या न लगे लेकिन प्यास बहोत ज्यादा लगती है यह इसलिए होता है क्योकि गर्मियो में शरीर मे पानी की मात्रा कम हो जाती है इसलिए हमें इन पांच फलो का सेवन गर्मियो में जरूर करना चाहिए जिससे हमें गर्मी से राहत मिलेगी साथ ही शरीर मे पानी की कमी नही होगी। और गर्मियो में मिलने वाले जितने भी फल है जैसे आम, तरबूज, संतरा, बेल, अंगूर व अन्य सभी मौसमी फल आपको अंदर से फिट रखते हैं और इनका विशेस लाभ यही है कि ये हमारे शरीर के पानी की कमी को पूरा करते हैं। इसलिए, गर्मियों में फलों को खाना बहुत अच्छा होता है। इनका नियमित सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
तो चलये जानते हैं किस फल का क्या ओर कितना फायदा है आप हमारे साथ बने रहिये।
                        गर्मियो में खाये जाने वाले फल

तरबूज :

गर्मियो के मौसम में ठंडा ओर मीठा तरबूज खाने से अच्छा कुछ नही है इस गर्मी से भरे मौसम में तरबूज हमारे शरीर मे पानी की कमी को पूरा करता है तरबूज में 92℅ पानी होता है जिसके कारण यह फल गर्मियो में खाने के लिए सबसे बेस्ट है। यह फल सबसे अच्छे हाइड्रेटिंग पदार्थो में से एक है इतना ही नही इसमे फाइबर, विटामिन- सी, विटामिन- ए, पोटेशियम, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन की भरमार है। खासतौर से गर्मियो में तरावट के लिए एक प्लेट तरबूज जरूर खाये। लेकिन इसे खाने के बाद पानी बिल्कुल भी ना पिये। इसको खाने के लगभग आधे घण्टे बाद पानी पीना चाहिए।

यह भी 

आम :


गर्मियो के सुरु होते ही सभी को फलो के राजा आम का बेसबरी इंतेजार रहता है। आम गर्मियो का सबसे अच्छा फल है और बहुत स्वादिष्ट भी है जो पोषक तत्वो से भरपूर होता है इसमें केलोरी अच्छी मात्रा में होती है अगर आप अपने कैलोरी इंटेक पर ध्यान देते हैं तो आम को कम मात्रा में ही खाये। इसमे विटामिन ए, विटामिन सी, सोडियम , फाइबर और 20 से ज्यादा मिनरल्स आपको गर्मी से बचाते हैं आम को खाने से इम्युनिटी बढ़ाने और मोटापा घटाने, ह्रदय रोग को रोकने और मधुमेह नियंत्रित करने में भी मदत मिलती है। शायद आपको न पता हो लेकिन लगभग 88 प्रतिसत फल पानी से बने होते हैं जिन्हें खाने से हमारे शरीर मे पानी की मात्रा नियंत्रित रहती है।

केला :

केला गर्मियो में खाने के लिए एक उपयुक्त फल है। इसे खुसी देने वाला फल भी कहा जाता है। रोजाना केले का सेवन करने से आपको एनीमिया ओर हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से झुटकारा मिलता है। गर्मियो में पेट सम्बंदि समस्याये बढ़ती है, जिसमें कब्ज, एसिडिटी, अपच आम समस्याओं में से एक है केला इन सभी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है केले में पाए जाने वाले फाइबर , फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट दिल को स्वस्थ रखने में अपनी भूमिका निभाते है। और गर्मियो के मौसम में ठंडा-ठंडा बनाना सेक मिल जाये और किसी चीज को खाने या पीने की जरूरत ही नही रहती।

संतरा :

गर्मियां 
आते ही बाजार में सन्तरा काफी मात्रा में मिलने लगता है इसमें भरपूर मात्रा में सोडियम , पोटेशियम, आयरन, विटामिन-सी आदि पाए जाते है। इसके सेवन से इम्युनिटी मजबूत होने के साथ साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। गर्मियो के मौसम में संतरे के जूस को पीना चाहिये। जो कि स्वादिस्ट होने के साथ साथ शरीर के लिए भी काफी लाभदायक है इसका खट्टा मीठा स्वाद खाने को पचाने में भी मदद करता गर्मीयो में सन्तरा खाने से डिहाइड्रेशन से बचाव होता है और शरीर मे पानी की कमी नही होगी और शरीर ऊर्जा से भरपूर रहेगा। 

खीरा :


गर्मीयो में खीरे का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है यह कई तरह की समस्याओं में बहुत मददगार होता है।खीरा खाने से शरीर मे पानी की कमी नही होती है क्योंकि इसमें 80 प्रतिसत तक पानी पाया जाता है ऐसे में खीरा खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता है इसके अलावा खीरे में विटामिन भी भरपूर मात्रा में होते है जिससे शरीर एनर्जेटिक रहता है। खीरा हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है और हमारे शरीर की गंदगी को साफ करने में मदद  करता है गर्मियो में खीरा खाने से ब्ल्डप्रेसर लेवल नियत्रंण में रहता है। खीरा खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम भी सही रहता है और हमारा खाना अच्छे से पचता है अगर आप मोटापा कम कर रहे हैं तो आपको नियमित रूप से खीरे को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। 

FAQs

Que.1 कौनसे फल गर्मियों में खाने के लिए सबसे उपयुक्त होते हैं?
Ans.  गर्मियों में खाने के लिए सबसे उपयुक्त फल आम, केला, सेब, तरबूज, खरबूजा, अनार, नारियल, संतरा और लीची होते हैं।

Que.2 गर्मियों में खाने के लिए सबसे सस्ते फल कौनसे होते हैं?
Ans. आम, केला, सेब, तरबूज और खरबूजा गर्मियों में सबसे सस्ते फल होते हैं।

Que.3 गर्मियों में खाने के लिए सबसे गुणकारी फल कौनसे होते हैं?
Ans. गुणकारी फलों में अनार, संतरा, नारियल, तरबूज, खरबूजा और लीची होते हैं। इन फलों में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सिडेंट्स की अधिक मात्रा होती है।

Que.4 कौनसे फल जल्दी पच जाते हैं और गर्मियों में खाने के लिए उपयुक्त होते हैं?
Ans. आम, सेब, नारियल, संतरा और लीची फल जल्दी पच जाते हैं और गर्मियों में खाने के लिए उपयुक्त होते हैं।

Que.5 कौनसे फल शुगर और कैलोरी की कम मात्रा होती है?

Ans.  कुछ फल शुगर और कैलोरी को कम करने में मददगार होते हैं। निम्नलिखित फलों में कुछ हैं:

ग्रेपफ्रूट: ग्रेपफ्रूट शुगर के साथ-साथ कैलोरी को भी कम करता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपको भोजन के बाद भी भरपूर महसूस कराता है।

बेरीज: सभी प्रकार के बेरीज जैसे कि स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रसभरी शुगर के साथ-साथ कैलोरी को भी कम करते हैं। इनमें फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स का भी भरपूर मात्रा मिलता है, जो आपके शरीर के लिए बहुत अच्छे होते हैं।

नाशपाती: नाशपाती फाइबर और जलद्रव भरपूर मात्रा में होती है जो शुगर को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह शरीर के अन्य अंगों के लिए भी फायदेमंद होती है।


निस्कर्ष 

अगर आपको हमारी दी गई जानकारी अच्छी लगे तो हमारी इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे ताकि उन्हें भी इन सबकी जानकारी मिल सके और ऐसी ही जानकारी के लिए आप हमारे इस लिंक aakashfitnesshub.blogspot.com पर जाकर देख सकते हैं।
What Fruits To Eat In Summer Session, गर्मियो के मौसम में शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक रखते हैं ये पांच फल 🍎🍊 What Fruits To Eat In Summer Session, गर्मियो के मौसम में शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक रखते हैं ये पांच फल 🍎🍊 Reviewed by Health and Fitness on April 17, 2023 Rating: 5

Comments

4/comments/show
Powered by Blogger.